Ticker

6/recent/ticker-posts

🏵🌹🍁हिंदी साहित्य में सर्वप्रथम🍁🌹🏵 Part 1



🍏  हिंदी साहित्य का प्रथम इतिहास लेखक गार्सा द तासी।


🍎  हिंदी साहित्य के इतिहास का प्रथम ग्रंथ इस्तवार द ला लितरेत्युर ऐन्दुई हिन्दुस्तान फ़्रेंच भाषा में।


🍐  हिंदी भाषा में रचित हिंदी साहित्य के इतिहास का प्रथम ग्रंथ शिवसिंह सेंगर द्वारा रचित शिव सिंह सरोज।


🍊  सर्वप्रथम हिंदी साहित्य का काल विभाजन व नामांकरण जॉर्ज ग्रियर्सन द्वारा किया गया।


🍋  हिंदी साहित्य की मुख्य प्रवृत्ति एवं कॉल क्रम के आधार पर हिंदी साहित्य इतिहास का काल विभाजन एवं नामकरण सर्व प्रथम आचार्य रामचंद्र शुक्ल द्वारा किया  गया।


🍌  हिंदी साहित्य इतिहास का सुनिश्चित एवं व्यवस्थित वैज्ञानिक वर्गीकरण करने वाले प्रथम इतिहासकार आचार्य रामचंद्र शुक्ल।


🍉  हिंदी कवियों के बारे में जानकारी देने वाली प्रथम पुस्तक नाभादास कृत भक्तमाल।


🍇  हिंदी का प्रथम चंपू काव्य रोड़ा कवि कृत राउलवेल।


🍓  नख शिख परंपरा का सर्वप्रथम वर्णन राउल वेल।


🫐  अपभ्रंश के प्रथम महाकवि स्वयंभू।


🍈  अपभ्रंश का प्रथम कड़बक बद्व काव्य पउम चरिउ।


🍒  अपभ्रंश का प्रथम व्याकरण ग्रंथ हेमचंद्र कृत शब्दानुशासन।


🍑  हिंदी के प्रथम कवि एवं प्रथम सिद्ध कवि सरहपा।


🥭  प्रथम जैन कवि आचार्य देव सेन ।


🍍  हिंदी के दोहा चौपाई का सर्वप्रथम प्रयोग सरहपा।


🥥  हिंदी की प्रथम रचना आचार्य देव सेन कृत श्रावकाचार।


🥝  हिंदी साहित्य के प्रथम महाकवि चंदबरदाई।


🍅  हिंदी साहित्य का प्रथम महाकाव्य पृथ्वीराज रासो।


🥦  खड़ी बोली हिंदी का प्रथम महाकाव्य प्रियप्रवास ।


🫑  हिंदी काव्य में प्रथम बारहमासा वर्णन बीसलदेव रासो।

▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱

❇️  ❇️  ❇️

Post a Comment

0 Comments