Ticker

6/recent/ticker-posts

पञ्चांग-मुख्यांश 07 जुलाई 2021

 💎💎💎  ⚜🕉⚜  💎💎💎

    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*

       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*


*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*


     *📝आज दिनांक 👉*

     

   *📜  07 जुलाई  2021*

                 *बुधवार*

 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1943

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2078

*🇮🇳मास-* आषाढ़

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* त्रयोदशी-27:23 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी

*🌠नक्षत्र-* रोहिणी-18:19 तक

*🌠पश्चात्-* मृगशिरा

*💫करण-* गर-14:16 तक

*💫पश्चात्-* वणिज

*✨योग-* गण्ड-15:33 तक

*✨पश्चात्-* वृद्धि

*🌅सूर्योदय-* 05:28

*🌄सूर्यास्त-* 19:22

*🌙चन्द्रोदय-* 27:45

*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ-दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं

*🤖राहुकाल-* 12:25 से 14:10

*🎑ऋतु-* वर्षा

*⏳दिशाशूल-* उत्तर


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बुधवार को 👉 आषाढ़ बदी त्रयोदशी 27:23 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , प्रदोष व्रत , बुध मिथुन राशि में 11:04 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 27:21 से , महापात 13:49 तक , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , ठाकुर श्री राम लाल जी जयन्ती , श्री नबाम टुकी जन्म दिवस , श्री महेन्द्र सिंह धोनी जन्म दिवस , श्री लालडेंगा स्मृति दिवस , कैप्टन श्री विक्रम बत्रा शहीदी दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित) व वर्ल्ड चोकलेट डे।_*

*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 आषाढ़ बदी चतुर्दशी 29:18 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , मासिक शिवरात्रि व्रत , विघ्नकारक भद्रा 16:22 तक , बाबू श्री बनारसी दास जयन्ती , श्री सौरव चंडीदास गांगुली (क्रिकेटर) जन्म दिवस , श्री गेगांग अपांग जन्म दिवस , श्री ज्योतिंद्र नाथ बसु जयन्ती , श्री चन्द्रशेखर सिंह स्मृति दिवस व डॉक्टर श्री येदुगुड़ी संदिंती राजशेखर रेड्डी जयन्ती / रयुतु दिनोत्सवम ( आंध्र प्रदेश में किसान दिवस )।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*नन्दन्त्युदित आदित्ये*

     *नन्दन्त्यस्तमिते   रवौ ।*

*आत्मनो नावबुध्यन्ते*

     *मनुष्या जीवितक्षयम्॥*

         ★(रामायणम् अयोध्या - १०५-२४) 

 *अर्थात्👉* 

     _सूर्य का उदय हुआ ऐसा कहकर लोग प्रसन्न होते हैं, अस्त हुआ ऐसा कहकर भी संतुष्ट होते हैं। किंतु इस उदय और अस्त के क्रम में उनकी आयु का क्षय हो रहा है, यह नहीं देखते हैं।_

🌹


*7 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1753 संसद के एक अधिनियम द्वारा ब्रिटिश संग्रहालय स्थापित किया गया।

1763 – मीर जाफर की बंगाल के नवाब के रूप में दोबारा ताजपोशी हुई।

1768 - थॉमस मान के उपन्यास में जोहान बडेब्रुक की फर्म की स्थापना हुई।

1799 – महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया।

1838 - सेंट्रल अमेरिकन फेडरेशन भंग कर दिया।

1898 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने हवाई द्वीप पर अधिकार किया।

1903 - अंग्रेजों ने फुलानी साम्राज्य का ख़रीदा किया।

1917 - संयुक्त राज्य अमेरिका में लायंस क्लब इंटरनेशनल की स्थापना की गयी

1920 - आर्थर मेइगेन कनाडा के नौवें प्रधानमंत्री बने।

1941 – नाजियों ने यूरोपीय देश लिथुआनिया में 5000 यहूदियों को मौत के घाट उतारा।

1943 – रास बिहारी बोस ने आजाद हिंद फौज की कमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सौंपी।

1948 - स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना।

1948 – दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई।

1955 - भारत में सर्वप्रथम 7 जुलाई, 1955 को वन्य प्राणी दिवस मनाया गया।

1978 – सोलोमन द्वीप ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1979 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।

1980 – ईरान में शरिया कानून लागू हुआ।

1994 - यमन में 1994 के गृह युद्ध: उत्तरी यमन में सैनिकों ने एडन पर कब्जा कर किया।

1998 – वनडे-क्रिकेट में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली ने पहले विकेट के लिये 252 रनों की रिकार्ड साझेदारी की।

1998 - पं. विश्वमोहन भट्ट को सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।

1999 - फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस पेचिस के नये टीके की खोज।

2003 – यूनाइटेड कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ।

2003 – नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी।

2005 - लंदन में पांच इस्लामी चरमपंथियों ने शहर में अलग अलग जगहों पर चार बम उड़ाए। जिसमें 50 से ज्यादा लोगों की जाने गईं।

2007 - अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।

2008 - काबुल (अफ़ग़ानिस्तान) में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गये।

2011 – हैरी पॉटर सीरीज की अंतिम फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ पार्ट 2’ का लंदन में प्रीमियर हुआ।

2012 – रूस में भयंकर बाढ़ से 140 लोग मरे।

2013 – विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में नोवाक जोकोविच को में हराकर एंडी मरे वर्ष 1936 के बाद से इस खिताब पर कब्जा जमाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने।

2019 - फुटबॉल / अमेरिका ने लगातार दूसरी बार वुमन्स वर्ल्ड कप जीता, नीदरलैंड को 2-0 से हराया ।

2020 - अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला किया। अमेरिकी मीडिया ने यह जानकारी दी।


*7 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*


1854 - मोहम्मद बरकतउल्ला - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।

1878 - रणधीर सिंह - प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी थे।

1883 - चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, प्रसिद्ध साहित्यकार।

1898 – आज़ेन्शटाइन नामक रुसी फिल्म निर्देशक का जन्म हुआ। 

1900 - काला वेंकटराव - दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्ता।

1914 - अनिल बिस्वास, प्रसिद्ध संगीतकार।@arun@

1924 - भूपेंद्र नाथ कौशिक "फ़िक्र" आधुनिक काल के सशक्त व्यंग्यकार थे।

1929 - ठाकुर राम लाल  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।

1934 - राघवजी - 'भारतीय जनता पार्टी' के नेता।

1942 - सर माइकल ओजियो' पापुआ न्यू गिनी के राजनीतिज्ञ थे।

1959 - अशोक कुमार सिंह - अनेक शोध-निबंध स्तरीय भारतीय एवं विदेशी शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित।

1964 - नबाम तुकी- एक भारतीय राजनीतिज्ञ और अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ।

1981 - महेन्द्र सिंह धोनी - प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर।


*7 जुलाई को हुए निधन👉*


1926 – ब्रिटेन के पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ एडवर्ड ब्राउन का निधन हुआ। 

1990 - लालडेंगा एक मिज़ो राष्ट्रवादी नेता थे। और मिज़ोरम राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

1999- कैप्टन विक्रम बत्रा- भारतीय सैनिक।

2011 - रसिका जोशी एक प्रसिद्ध मराठी और हिंदी फिल्म अभिनेत्री थीं।

2011 - अब्दुल क़ावी देसनावी - उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर थे।

2014 - मदन लाल मधु - हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक।

2020 - फिल्म निर्माता और निर्देशक हरीश शाह का निधन हुआ।

2020 - फिटनेस ट्रेनर और कन्नड़ टीवी अभिनेता सुशील गौड़ा का निधन।


*7 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅  ठाकुर श्री राम लाल जी जयन्ती।

🔅 श्री नबाम टुकी जन्म दिवस ।

🔅 श्री महेन्द्र सिंह धोनी जन्म दिवस ।

🔅 श्री लालडेंगा स्मृति दिवस।

🔅 कैप्टन श्री विक्रम बत्रा शहीदी दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित)।

🔅 वर्ल्ड चॉकलेट डे।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*


🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻


   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Post a Comment

0 Comments